नीति आयोग से मिला गोल्ड अरबसिल्वर मेडल, समर्पित कार्यों के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

नीति आयोग से मिला गोल्ड अरबसिल्वर मेडल, समर्पित कार्यों के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

गरियाबंद और मैनपुर को आकांक्षी ब्लॉक रैंकिंग में बड़ी सफलता

विधायक रोहित साहू और जनक राम ध्रुव ने किया सम्मानित 

गरियाबंद से विजय साहू की रिपोर्ट 

गरियाबंद। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत गरियाबंद जिले के मैनपुर और गरियाबंद विकासखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए गोल्ड सौर सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। यह सम्मान स्वास्थ्य, शिक्षा, सुपोषण, कृषि, पेयजल और सामाजिक विकास जैसे बुनियादी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान स्थिति मंगल भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू एवं  जनक ध्रुव उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चन्द्राकार , जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, कलेक्टर भगवान सिंह उइके और जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि नीति आयोग द्वारा जारी आकांक्षी ब्लॉकों की डेल्टा रैंकिंग में मैनपुर और गरियाबंद ने अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला और योजनाओं का सेचुरेशन (पूर्णता) हासिल किया गया।

कृषि, स्वास्थ्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, लीड बैंक, एनआरएलएम और शिक्षा विभाग जैसे प्रमुख विभागों ने निरंतर श्रम और प्रतिबद्धता से योजनाओं का क्रियान्वयन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि केवल प्रशासकीय नहीं, बल्कि सामूहिक विकास की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे यह सिद्ध होता है कि इच्छाशक्ति और ईमानदारी से काम लिया जाए तो सबसे पिछड़ा क्षेत्र भी विकास के शिखर को छू सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में राज्य और केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का भी बखान किया। विधायक ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासी और पिछड़े जनजाति के लोगो के विकास के लिए काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य ओर अन्य बुनियादी सुविधाएं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने गोल्ड और सिल्वर मेडल के लिए जिला प्रशासन और सभी अधिकारी कर्मचारी को बधाई दी ।  बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा कि मैनपुर और गरियाबंद जैसे दुर्गम क्षेत्रों में योजनाओं का सफल कार्यान्वयन पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। सभी को बधाई। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, पंचायत सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।