संभाजी महाराज के बारे में क्यों नहीं पढ़ाया... छावा देखकर लौटते ही भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर

संभाजी महाराज के बारे में क्यों नहीं पढ़ाया... छावा देखकर लौटते ही भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर

नई दिल्ली। साल 2025 की पहली ब्लॉकबस्टर बनने की ओर तेजी से बढ़ रही विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ की हर ओर चर्चा है। मराठी उपन्यास छावा पर आधारित यह फिल्म मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म देखने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के मन में भी वही सवाल है, जो करोड़ों हिंदुस्तानी पूछ रहे हैं।

‘संभाजी के बारे में क्यों नहीं पढ़ाया जाता?’
आकाश चोपड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए सवाल खड़े किए, उन्होंने कहा, ‘आज छावा देखा। बहादुरी, निस्वार्थता और कर्तव्य की भावना की अविश्वसनीय कहानी। असली सवाल- हमें स्कूल में छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में क्यों नहीं पढ़ाया गया? कहीं भी उल्लेख नहीं!!!’

देश में औरंगजेब रोड लेकिन… 
आकाश चोपड़ा ने इसके बाद अकबर और औरंगजेब सहित दूसरे मुगल शासकों को दी गई प्रशंसा से की। उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि हमने सीखा कि अकबर एक महान और निष्पक्ष सम्राट था और यहां तक ​​कि दिल्ली में औरंगजेब रोड नामक एक बहुत ही मुख्य सड़क भी थी। ऐसा क्यों और कैसे हुआ???’