दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश

दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश

दन्तेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट 
दन्तेवाड़ा। जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में महिला संबंधी अपराधो में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय(भा.पु.से. )जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला(भा.पु.से.), पूजा कुमार (भा.पु.से.), रामकुमार बर्मन( रा.पु.से. ) के मार्गदर्शन एवं कमलजीत पाटले एसडीओपी कटेकल्याण के पर्यवेक्षण में कटेकल्याण पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया।  

दिनांक 11.02.2025 को पीड़िता द्वारा थाना उपस्थित आकर उसके साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट लिखाई कि आरोपी सुरेश बघेल निवासी कटेकल्याण मझारपारा द्वारा पीडिता को बंडीपारा करसान मेला से मिठाई खिलाने के बहाने बुलाकर कुछ दूर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध (बलात्कार) बनाया गया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 07/2025  धारा 65 बीएनएस, 4(2) पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुए आरोपी सुरेश बघेल पिता बूदरू राम बघेल उम्र 36 वर्ष ग्राम कटेकल्याण मझारपारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा को आज दिनांक 12.02.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दन्तेवाड़ा में न्यायिक रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया। 

नाम का आरोपी:- सुरेश बघेल,पिता - बूदरू राम बघेल, उम्र - 36 वर्ष, साकिन कटेकल्याण मझारपारा, थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा।

कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका:- निरीक्षक अर्जुन पटेल, सउनि. सुनील एक्का, आर. लव कुमार जोशी, उमा शंकर ठाकुर, किशोर सोरागिरी।