राजधानी में शर्मनाक वारदात,घर घुसकर विवाहिता से गैंगरेप,दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी में शर्मनाक वारदात,घर घुसकर विवाहिता से गैंगरेप,दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में विवाहित महिला के साथ गैंग रेप की वारदात हुई है। बिलारी गांव के दो आरोपियों ने रात में घर घुसकर महिला को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी विवाहिता के परिवार के परिचित हैं।

तिल्दा-नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के मुताबिक 
घटना के बाद से पीड़िता दहशत में आरोपियों के फरार होने के बाद भी खामोश थी। पति के घर लौटने पर घटना की जानकारी दी। आरोपी धनंजय उर्फ धन्नू यदु 32 वर्ष और राजेश यदु 37 वर्ष विवाहित हैं। पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। घटना की जानकारी 19 नवम्बर को 35 वर्षीय पीड़िता और उसके पति ने थाने में दी। पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज कर महिला का मेडिकल चेकअप कराया। घटनास्थल का परीक्षण करने के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपी बिलारी गांव में ही पकड़े गए। आरोपी खेती-किसानी करते हैं। उनका पुराना रिकॉर्ड नहीं पाया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।