मछुआरा समाज सम्मान समारोह में शामिल होंगे भरतलाल मटियारा व लखनलाल धीवर
जांजगीर चाम्पा से राजेश राठौर की रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा। मछुआरा समाज जांजगीर-चांपा द्वारा अभिनंदन, स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन 7 नवम्बर को समुदायिक भवन कहरा पारा जांजगीर में रखा गया है। इह दौरान मछुआरा समाज सम्मान समारोह में शामिल होंगे मछुआ कल्याण बोर्ड राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरत लाल मटियारा व लखन लाल धीवर। कार्यक्रम में अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुआरा समाज NAF व मछुआ महासंघ के प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष देवव्रत आदित्य शामिल होंगे। मछुआरा युवा प्रदेश अध्यक्ष नवीन धीवर ने सम्मान समारोह में मछुआ समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व समाज के सभी वर्गो से अपना सहयोग प्रदान करने और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मछुआरा समाज जुटे हुये है।



admin 












