सर्चिंग पर निकली पार्टी पर नक्सलियों ने की फायरिंग, एमपी पुलिस का जवान शहीद

सर्चिंग पर निकली पार्टी पर नक्सलियों ने की फायरिंग, एमपी पुलिस का जवान शहीद

राजनांदगांव। जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्र के कनघुर्रा जंगल में हुई मुठभेड़ में घायल जवान आशीष शर्मा शहीद हो गए। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम नियमित सर्चिंग ऑपरेशन पर जंगल में निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया। शहीद आशीष शर्मा मध्यप्रदेश की हॉक फोर्स में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थे।

आईजी अभिषेक शांडिल्य ने पुष्टि की है। मुठभेड़ में घायल जवान आशीष शर्मा को तत्काल अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा, खैरागढ़ के एसपी लक्ष्य शर्मा तथा मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी पहुंचे थे। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शहीद जवान का बलिदान अविस्मरणीय रहेगा।

यह मुठभेड़ राजनांदगांव के बेबर टोला बांध-कंगूरा मैदान और कुर्रेझरी के जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई। इस संयुक्त अभियान में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की पुलिस पार्टियां शामिल थीं। सुबह करीब 8 बजे, जब फोर्स जंगल में सर्चिंग कर रही थी, नक्सलियों ने तीन-चार राउंड फायर किए।