गोपनीय तरीके से चल रहा था कोठी में गंदा धंधा,पोर्न साइट को कंटेट उपलब्ध करा रहे थे पति-पत्नी
ईडी ने किया पर्दाफाश,हरकत में आई नोएडा पुलिस
नई दिल्ली। ईडी ने नोएडा के सेक्टर 105 स्थित सी-234 काेठी में विदेशी फंडिंग पर पोर्न साइट को कंटेंट उपलब्ध कराने का पर्दाफाश किया है। इसके बाद से नोएडा पुलिस भी हरकत में आ गई। शनिवार को डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने टीम के साथ मामले की जांच की। यह कोठी दिल्ली के एक अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर के नाम से हैं। ईडी ने शुक्रवार को दंपती की गिरफ्तारी के बाद उस ताला लगवा दिया था।
ईडी की कार्रवाई के चलते पुलिस ने फिलहाल घर का ताला नहीं खुलवाया है। आरोपी दंपती यहां पिछले पांच-छह वर्षों से किराए पर रहे थे। आसपास लोगों से कभी ज्यादा वास्ता नहीं रखा था। इसी वजह से सेक्टर वालों को भी उसकी करतूत की जानकारी नहीं हो सकी। एओ के पदाधिकारी और निवासी हैरान है कि दंपती यहां गोपनीय तरीके से इस तरह के कृत्य को अंजाम दे रहे थे।
जानकारी मिली है कि दंपती पांच वर्षों से पोर्न साइट को कंटेट उपलब्ध करा रहे थे। वह अलग-अलग युवतियों को अपनी कोठी में बुलाते थे। ईडी को यह जानकारी मिली है कि दंपती साइप्रस स्थित टेक्नियस लिमिटेड कंपनी से किसी शख्स के जरिए जुड़े थे, जो पोर्न वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपनी वेबसाइट में अपलोड करते हैं।

admin 








