Big News : खूंखार नक्सली कमांडर हिड़मा,पत्नी राजे सहित 6 माओवादी मुठभेड़ में ढेर

Big News : खूंखार नक्सली कमांडर हिड़मा,पत्नी राजे सहित 6 माओवादी मुठभेड़ में ढेर

रायपुर। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर आज सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। बस्तर के खूंखार नक्सली कमांडर हिड़मा और उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी मिलने की बात कही है। साथ ही अन्य 4 माओवादी मुठभेड़ में ढेर हुए हैं। 

मुठभेड़ आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली के पास सुबह हुई थी। मार्च 2026 की तय सीमा में नक्सलियों के खात्मे के लिए  एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह मुठभेड़ में खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा के मारे जाने से नक्सलवाद की कमर टूट गई है।
कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा पर एक करोड़ का इनाम घोषित था।

गृह मंत्री अमित शाह ने इस बड़ी उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस अभियान में शामिल सभी अधिकारियों और जवानों की सराहना की। गृह मंत्री शाह ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की है। 

जानिए कौन था हिडमा :-
हिडमा, जो कम से कम 26 घातक हमलों के लिए जि़म्मेदार था, जिनमें 2013 दरभा घाटी नरसंहार और 2017 सुकमा हमले शामिल हैं। वह लंबे समय से सुरक्षा बलों की निगरानी में था। माडवी हिडमा का असली नाम संतोष था, नक्सल संगठन (माओवादी) का सबसे कुख्यात और  घातक कमांडर माना जाता था। वह कम से कम 26 बड़े और जानलेवा नक्सली हमलों के लिए जि़म्मेदार था, जिनमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला शामिल है। 1981 में सुकमा जिले के पूवर्ति गांव में जन्मा हिड़मा माओवादियों की सबसे खतरनाक लड़ाकू इकाई पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था।

संगठन ने उसे सीपीआई (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सबसे युवा सदस्य बनाया था, और वह बस्तर क्षेत्र से इस उच्च नेतृत्व में जगह बनाने वाला एकमात्र आदिवासी था। उसकी क्रूर रणनीतियों और हमलों को अंजाम देने की क्षमता के कारण उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। कार्रवाई के दौरान हिड़मा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे (राजक्का) के भी मारे जाने की जानकारी मिली है। वह सालों से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था और नक्सल नेटवर्क का सबसे खतरनाक चेहरा माना जाता था।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इन हमलों में था शामिल :
1). 2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 सीआरपीएफ जवान शहीद
2). 2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 लोग मारे गए, जिनमें शीर्ष कांग्रेसी नेता शामिल थे
3). 2021 सुकमा-बीजापुर मुठभेड़: 22 सुरक्षा कर्मी शहीद

मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान :
एपी मारेडुमिली में एपी ग्रेहाउंड्स द्वारा मारे गए 6 नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। इनमें ये नामचीन शामिल हैं —
1). माडवी हिडमा सीपीआई (माओवादी) का सेंट्रल कमेटी मेंबर (सीसीएम)
2). राजे (राजक्का)  डिविजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम) हिडमा की पत्नी
3). चेल्लुरी नारायण उर्फ सुरेश- सब जोनल कमेटी मेंबर (सीजेडसीएम)
4). टेक शंकर
5). अन्य दो नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।