महाशिवरात्रि पर कर्णेश्वर धाम में होगा रुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि पर कर्णेश्वर धाम में होगा रुद्राभिषेक

नगरी से राजू पटेल की रिपोर्ट
नगरी। कर्णेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा पाठ रुद्राभिषेक की विशेष तैयारी की जा रही है।कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा महाशिव रात्रि पर मन्दिर परिसर को लाइट से विशेष सजाया गया है ।प्रातः काल से ही कर्णेश्वर महादेव की पूजा अर्चना प्रारंभ होगी।सान्ध्य कालीन बेला में ट्रस्ट द्वारा महारुद्राभिषेक, महा आरती व प्रसादी भण्डारा का आयोजन होगा। दिन भर विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा शिव महिमा का  गुणगान किया जाएगा। ट्रस्ट संरक्षक कैलाश पवार, उपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम,सचिव ललित शर्मा, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सह सचिव राम भरोसा साहू, कलम सिंह ठाकुर, उत्तम साहू,नागेंद्र शुक्ला, मोहन पुजारी, योगेश साहू, छबि ठाकुर,बबलू गुप्ता, उत्तम साहू,भरत निर्मलकर, दुर्गेश साहू, ईश्वर जांगड़े, डोमार मिश्रा, महेंद्र कौशल रवि भट्ट, हनी कशयप, अनिरुद्ध साहू,गगन नाहटा ललित निर्मलकर, संतु साहू देवेंद्र साहू, मिलेश साहू, प्रमेश निषाद आदि तैयारियों में जुटे है।