रायपुर में महापौर कांग्रेस का ही: दीप्ति

रायपुर (चैनल इंडिया)। राजधानी में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने प्रचार के अंतिम दिन भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सकारात्मक ढंग से प्रचार किया। हमारे कार्यकर्ताओं ने मर्यादापूर्वक प्रचार किया। मगर बीजेपी ने मेरा मीम बनवाया और बुरके वाली फोटो सोशल मीडिया में वायरल कराया।
दीप्ति दुबे ने कहा कि मेरी गाड़ी के पोस्टर फाड़े गए। बात जब संस्कार और संस्कृति की होती है तो भाजपा के ऊपर जब आती है, तो वो ये सब भूल जाते है। उन्होंने दावा किया कि रायपुर में महापौर कांग्रेस का ही बनाने जा रहा है। इसी के साथ ही पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने भाजपा के रायपुर शहर के घोषणा पत्र पर कहा कि एनआईटी चौपाटी का पूर्व मंत्री राजेश मूणत को छोड़ कोई विरोध नहीं कर रहा है। एक मंत्री बूढ़ातालाब में चौपाटी बनाने की बात कर रहे हैं। एक की जिद ने 250 करोड़ रुपए स्काईवॉक में बर्बाद करा दिया।