अब 3 जुलाई से होंगे "बाबा बर्फानी" के दर्शन

amarnath yatra 2025

अब 3 जुलाई से होंगे "बाबा बर्फानी" के दर्शन

नई दिल्ली। अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में अमरनाथ यात्रा 2025 की तारीख तय कर दी गई है। इस बैठक की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की, जो अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2025 से शुरू होकर 39 दिनों तक चलेगी और रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।

2025 की यात्रा की तारीख तय होने के बाद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हर साल लाखों श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस कठिन यात्रा पर जाते हैं। यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिससे श्रद्धालु समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें।