मैदान पर उतरे "महेंद्र सिंह धोनी", IPL 2025 की तैयारी की शुरू

IPL 2025

मैदान पर उतरे  "महेंद्र सिंह धोनी", IPL 2025 की तैयारी की शुरू

नई दिल्ली। 22 मार्च से IPL 2025 का आगाज़ होने जा रहा है। ऐसे में कई टीमों ने IPL की तैयारी भी शुरू कर दी है जिनमें पांच बार की चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स भी शामिल है। टीम के खिलाड़ियों ने IPL के लिए कमर कस ली है और लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बीच टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni भी ग्राउंड पर प्रैक्टिक करते नज़र आए। चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी प्रैक्टिस करते दिखे।