दैनिक राशिफल : इन राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, पढ़ें अपना राशिफल

दैनिक राशिफल : इन राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, पढ़ें अपना राशिफल

नई दिल्ली। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

परिवार के बीच प्रेम और सामंजस्य पूर्ण संबंध रहेंगे। मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। आपके और साथी के बीच मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :

अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। जीवनसाथी और परिवार वालों के साथ समय जरूर बिताएं।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) :

किसी सदस्य के विवाह संबंधीय रिश्ता आए, तो जांच-पड़ताल के बाद ही फैसला लें। साथी से सुखद मुलाकात होगी। आपकी इच्छा भी पूरी होगी। ऐसा तोहफा मिलेगा जो आपके चेहरे की चमक दुगनी कर देगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का योगदान घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। जीवन साथी की मदद से कोई सफलता मिलेगी ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :

शादीशुदा लोगों के रिश्ते में मिठास आएगी। अविवाहित लोग किसी को प्रपोज कर सकते हैं। जीवनसाथी और प्रिय लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :

प्रेम संबंधों में भी नजदीकी आएगी। लंबे समय बाद अपने मनचाहे साथी को पाकर बहुत प्रसन्न होंगे। संबंधों की शुरुआत से मन खुश होगा। उत्साह बना रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :

जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। अपोजिट जेंडर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में धोखा हो सकता है। थोड़ा अकेलापन भी महसूस करेंगे। 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :

जिसे अपना समझ रहे थे। वह आपका प्रपोजल इनकार कर सकता है। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। यादें ताजा होंगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) :

प्रेम के मामलों में चमत्कार हो सकता है। जिससे उम्मीद नहीं की थी वो आपको प्रपोज कर सकता है। विवाह योग लोगों की शादी तय हो सकती है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) :

पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। भावनात्मक नजदीकी बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। नए चेहरों से नजदीकियां बढ़ेंगी। एक सच्चे साथी की तलाश पूरी होगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :

दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। इसका नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। प्रेम में गहराई आएगी। प्रेमी के साथ प्लान बन सकता है। आप दोनों साथ में अच्छा टाइम बिताएंगे।