अभनपुर नगर पालिका में कांग्रेस का रहा जलवा, इतने वोटों से की जीत हासिल

अभनपुर नगर पालिका में कांग्रेस का रहा जलवा, इतने वोटों से की जीत हासिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे नगरीय निकाय चुनाव का फैसला कुछ ही देर में होने को है। यहां डाक मतपत्रों कि गिनती के बाद अब ईवीएम से सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी कई जगहों पर आगे चल रही है। खासतौर पर सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी आगे है। अभनपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस के उतरसेन गहरवारे 1000 वोटों से जीत गए हैं।