जिला पंचायत गरियाबंद में भाजपा का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनना तय

जिपं के 11 सीटों में 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने कि जीत हासिल
गरियाबंद से विजय साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी पंच सरपंच जनपद सदस्य से लेकर जिला पंचायत में भी भाजपा समर्पित प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर जिला में भाजपा मय कर दिया है। जिला में तीन चरणों में मतदान संपन्न हुआ जिसमें जिला पंचायत में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है।
बात करें जिला पंचायत सदस्यों की चुनाव का भाजपा ने जिला पंचायत के सभी 11 सीटों पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी खड़े किए थे। वहीं कांग्रेस भी अपना प्रत्याशी बना कर 11 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था। जिला पंचायत क्षेत्र के सभी सीटों पर कांटे की टक्कर था लेकिन भाजपा के प्रत्याशियों ने मात देते चुनाव जीतने में कामयाब हो गए। प्रथम चरण का चुनाव गरियाबंद मैनपुर ब्लाक में हुए जिसमें चार जिला पंचायत क्षेत्र आता है जिसमें दो में भाजपा एक में कांग्रेस और एक में गोगपा ने जीत हासिल किया।
वहीं दूसरे चरण का चुनाव छुरा ब्लाक में संपन्न हुआ जहां जिपं क्षेत्र का दो सीट है यहां पर दोनों सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी और अंतिम तीसरे चरण का चुनाव फिंगेश्वर और देवभोग ब्लाक में संपन्न हुआ। फिंगेश्वर में तीन और देवभोग में दो कुल पांच जिपं सीटों पर चुनाव हुए जिसमें चार में भाजपा और एक में निर्दलीय निर्वाचित हुए। तीन चरण में जिला पंचायत के 11 सीटों के लिए चुनाव हुआ जिसमें 8 सीटों पर भाजपा 1 सीट पर कांग्रेस 1 गोगपा और 1 निर्दलीय ने जीत हासिल किया।
जिपं अध्यक्ष एससी मुक्त के लिए आरक्षित नंदनी या गौरीशंकर होगें अध्यक्ष
जिला पंचायत गरियाबंद में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति मुक्त के लिए आरक्षित हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष इसी जाती से बनना है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशीयों में 8 सदस्य चुन कर आए हैं जिसमें से दो सदस्य अनुसूचित जाति से है। क्षेत्र क्रमांक 01 फिंगेश्वर से नंदनी ढीढी और क्षेत्र क्रमांक 09 मैनपुर से गौरीशंकर कश्यप अब इस दोनों में से एक अध्यक्ष होगा अब किसका भाग्य प्रबल है कौन अध्यक्ष बनेगा ये भाजपा संगठन तय करेगा। वहीं उपाध्यक्ष के प्रबल दावेदार में लालिमा ठाकुर नेहा सिंघल, लेखराम ध्रुर्वा का नाम सबसे आगे है।
जिपं गरियाबंद के निर्वाचित सदस्य :
जिपं क्षेत्र 1 फिंगेश्वर श्रीमति नंदनी ढीढी (भाजपा)
जिपं क्षेत्र 2 फिंगेश्वर श्रीमति नंदनी साहू (भाजपा)
जिपं क्षेत्र 3 फिंगेश्वर इंद्रजीत महाड़िक (निर्दलीय)
जिपं क्षेत्र 4 छुरा लेखराज ध्रुवा (भाजपा)
जिपं क्षेत्र 5 छुरा श्रीमति शिवांगी चतुर्वेदी (भाजपा)
जिपं क्षेत्र 6 गरियाबंद श्रीमति लालिमा ठाकुर (भाजपा)
जिपं क्षेत्र 7 गरियाबंद संजय नेताम (कांग्रेस)
जिपं क्षेत्र 8 मैनपुर श्रीमति लोकेश्वरी नेताम (गोगपा)
जिपं क्षेत्र 9 मैनपुर गौरीशंकर कश्यप (भाजपा)
जिपं क्षेत्र 10 देवभोग श्रीमति नेहा सिंघल (भाजपा)
जिपं क्षेत्र 11 देवभोग शोभचन्द्र पात्र (भाजपा)