इस बार भीषण गर्मी की आहट, इसी महीने से ही छूटेंगे पसीने

इस बार भीषण गर्मी की आहट, इसी महीने से ही छूटेंगे पसीने

रायपुर (चैनल इंडिया)। मार्च के पहले हफ्ते में ही सूरज के तेवर गर्म पडऩे लगे हैं। मंगलवार को छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा। 
 मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर ट्रोपोस्फेरिक लेयर में द्रोणिका के साथ सिनोप्टिक सिस्टम काम कर रहा है। हवा भी अभी अधिकतम 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। ऐसे में उत्तर छत्तीसगढ़ में 24 घंटे, तो मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 48 घंटे तक तापमान में कोई खास बदलाव की गुंजाइश नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, दो दिन बाद इन इलाकों के एक से तीन डिग्री तक पारा लुढक़ सकता है। रायपुर में मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो बुधवार को राजधानी में 36 डिग्री अधिकतम और 21 डिग्री न्यूनतम तापमान हो सकता है।