सड़क किनारे नहीं होगी गणेशोत्सव के लिए मूर्तियों की बिक्री

रायपुर। राजधानी की सड़कों पर त्योहारी सीजन में जाम की स्थिति से बचने नगर निगम ने नई व्यवस्था दी है। इस बार गणेशोत्सव के लिए मूर्तियों की बिक्री सड़क किनारे नहीं होगी।
नगर निगम के जोन 5 और जोन 7 क्षेत्र में यदि सड़क किनारे मूर्ति की बिक्री करते पाए गए तो कार्यवाही की जाएगी। जाम से बचने नगर निगम ने लाखेनगर ईदगाह भाठा मैदान में मूर्तिकारों को मूर्तियां बेचने की अनुमति दी है।
नगर निगम ने मूर्तिकारों व कुम्हारों के साथ बैठक कर ये जनाकारी दी है। मूर्तिकारों कुम्हारों ने इसके लिए अपनी सहमति दी है। दरअसल सडक किनारे दोनों ओर प्रतिमाओं का विक्रय करने के कारण हर साल जाम की स्थिति बनती है। यातायात व्यवस्था पर इसका प्रभाव पड़ता है। इसके लिए नगर निगम के सभी जोनो में स्थान निर्धारित किया जा रहा है। ताकि व्यवस्थित रूप से भगवान गणेश की मूतिर्यों का विक्रय किया जा सके।