Big News : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी,7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज, 15 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबला
मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है।
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में विश्व कप टूर्नामेंट खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका में होगा।
भारत की टीम टी20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला मुंबई में 7 फरवरी को यूएई के साथ खेलेगी। भारतीय टीम का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को खेला होगा। पाकिस्तानी टीम अपने सारे मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। वहीं भारतीय टीम का आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ होगा।
टी20 वर्ल्ड कप के मैच कुल सात स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत के पांच और श्रीलंका के दो शहरों के तीन स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। भारत में मैच अहमदाबाद, चेन्नई, नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई व श्रीलंका के कोलंबो व कैंडी में मैच होंगे।
*ग्रुप ए* भारत, पाकिस्तान, यूएएस, नीदरलैंड्स और नामीबिया को एक ही ग्रुप में रखा गया है।
*ग्रुप बी-* ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान
*ग्रुप सी-* इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली
ग्रुप डी- न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई

admin 









