सीएम साय की अगुवाई में कलेक्टर-एसपी बैठक का दूसरा दिन, कानून-व्यवस्था पर समीक्षा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को शुरू हुई कलेक्टर-एसपी बैठक आज दूसरे दिन प्रवेश कर गई है। बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की जा रही है, साथ ही नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हो रही है। जिलों के प्रदर्शन का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए सीएम साय ने निर्देश दिए कि महिला एवं बालिका से जुड़े आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन अपराधों के मामलों में निर्धारित समयसीमा के अंदर चालान प्रस्तुत किया जाए, ताकि न्याय प्रक्रिया तेज हो।
इस महत्वपूर्ण बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के अलावा रेंज आईजी, सभी कलेक्टर, एसपी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। बैठक से प्रदेश में कानूनी सुधारों को मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

admin 

















