Breaking : धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार,सीएम साय ने दिए सख्त निर्देश

Breaking : धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर  कलेक्टर होंगे जिम्मेदार,सीएम साय ने दिए सख्त निर्देश

रायपुर। 15 नवंबर से धान खरीदी होगी। कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  दिए। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम साय ने कहा कि धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर  कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने
प्रभारी सचिवों को जिलों में धान खरीदी की पैनी निगरानी करने के निर्देश दिए। संवेदनशील केंद्रों की गहन निगरानी करने के निर्देश दिए। पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ हो धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था करने कहा। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से चौकसी बढ़ेगी। अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी करने के निर्देश सीएम साय ने दिए।

सीएम साय ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों के पंजीयन की सुगम व्यवस्था हो। कलेक्टरों को विशेष शिविरों के माध्यम से शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में कोई पात्र किसान न छूटें। योजना का लाभ दिलाने समय सीमा निर्धारित कर कलेक्टर काम करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन की कमिश्नर समीक्षा करें। बस्तर और सरगुजा संभाग में संवेदनशीलता के साथ अधिकारी विशेष फोकस करें।