महिला की जंगल में मिली लाश, पुलिस ने मौके से बरामद किए तार और अन्य सामान
रायगढ़। जंगल में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला वन्यप्राणी को मारने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से तार और अन्य सामान जब्त किया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। महिला जिवरी गांव निवासी 41 वर्षीय घसनिन मांझी थी। गुरुवार को घर से निकली थी। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सूचना पुलिस को दी थी। शनिवार को जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने महिला की लाश देखी थी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

admin 

















