MTV के सभी म्यूजिक चैनल्स बंद! अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा नया सफर
MTV
नई दिल्ली। दुनियाभर में मशहूर MTV नेटवर्क के सभी म्यूजिक चैनल्स अब बंद होने जा रहे हैं। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई और कई लोगों को यह गलतफहमी हो गई कि MTV पूरी तरह बंद हो रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है।
दरअसल, एमटीवी अपने पारंपरिक म्यूजिक चैनल्स को बंद कर डिजिटल और ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म्स पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसका मतलब है कि एमटीवी का नाम और ब्रांड तो रहेगा, लेकिन इसका संगीत प्रसारण अब पहले जैसा नहीं होगा।
कभी संगीत और युवा संस्कृति का प्रतीक रहे MTV ने 80 और 90 के दशक में एक पीढ़ी की पसंद को आकार दिया था। अब उसके इस बड़े बदलाव से मनोरंजन जगत में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।

admin 

















