महागठबंधन का बड़ा ऐलान: तेजस्वी CM, मुकेश सहनी डिप्टी CM फेस

महागठबंधन का बड़ा ऐलान: तेजस्वी CM, मुकेश सहनी डिप्टी CM फेस

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। 23 अक्टूबर को पटना में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को CM फेस और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी CM फेस घोषित किया। गहलोत ने कहा कि यह फैसला मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की सहमति से लिया गया है। उन्होंने एनडीए को भी CM चेहरा घोषित करने की चुनौती दी।

महागठबंधन की इस रणनीति का मकसद युवा और पिछड़े वर्ग के वोटरों को साधना है। सहनी के जरिए EBC वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश है। गहलोत ने बेरोजगारी और लोकतंत्र पर खतरे का जिक्र करते हुए जनता से बदलाव के लिए वोट देने की अपील की।