Breaking News : सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद 'मणिपुर' में लगा राष्ट्रपति शासन

Breaking News : सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद 'मणिपुर' में लगा राष्ट्रपति शासन

नई दिल्ली। मणिपुर में केंद्र सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रपति शासन लगा दिया है। 9 फरवरी को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया था। राज्य में 21 महीने (3 मई 2023) से जारी जातीय हिंसा के चलते 300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इसी के चलते बीरेन सिंह पर इस्तीफे का काफी दबाव था। विपक्षी पार्टियां भी लगातार NDA से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थीं।

इस्तीफे के बाद भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने पार्टी विधायकों के साथ कई दौर की चर्चा की है, लेकिन अब भी गतिरोध बरकरार है। पिछले दो दिन में संबित राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से दो बार मिल चुके हैं।

भाजपा नए सीएम का चेहरा अब तक तय नहीं कर पाई है। कांग्रेस विधायक थोकचोम लोकेश्वर ने संबित के राज्य दौरे के उद्देश्य पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों से चर्चा कर संबित को नए सीएम की नियुक्ति में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।