नक्सल लीडर भूपति 60 साथियों के साथ सीएम फडणवीस के सामने किया सरेंडर
गढ़चिरौली (चैनल इंडिया)। देश में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पहली बार सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण हुआ है। वरिष्ठ नक्सली नेता माल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति ने अपने 60 अन्य नक्सली साथियों के साथ महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने हथियार डाले हैं। गढ़चिरौली शहीद पांडु आलम हॉल, पुलिस मुख्यालय में आज सुबह आत्मसमर्पण समारोह आयोजित किया। जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी नक्सलियों का मुख्यधारा में लौटने के लिए स्वागत किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नक्सली कमांडर मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने शर्त रखी कि वह मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आत्मसमर्पण करेंगे। जिसके बाद गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय में सीएम फडणवीस की मौजूदगी में नक्सली लीडर और भाकपा-माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मल्लौजुला वेणुगोपाल राव हथियार डाले। एक अधिकारी ने बताया कि भूपति पर छह करोड़ रुपए का इनाम था।
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने अपने 54 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया, जिनमें सात एके-47 और नौ इंसास राइफलें शामिल हैं। सोमवार देर रात (13 अक्तूबर) भाकपा-माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मल्लौजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। जो कि यह भाकपा माओवादी के लिए एक बड़ा झटका था। आत्मसमर्पण करने वालों में भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति का एक सदस्य और एक संभागीय समिति के 10 सदस्य शामिल थे।
जल्द दूर होगा छत्तीसगढ़ में विकास का अवरोधकः सीएम नक्सल आत्मसमर्पण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साथ ने कहा कि देश को मालूम है नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ रहे हैं। जवानों को लगातार सफलता भी मिल रही है। जो संकल्प हमारे देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री का। मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करना है। हमें पूरा भरोसा है उनका संकल्प पूरा होगा। जो छत्तीसगढ़ के विकास में अवरोध बना वह समाप्त होगा। छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर में विकास होगा।

admin 

















