रायपुर की 42 टंकियों से कल शाम नहीं आएगा पानी
रायपुर (चैनल इंडिया)। शहर के 75 फीसदी इलाकों में 16 अक्टूबर की शाम जल आपूर्ति नहीं होगी। बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में संधारण कार्य की वजह से छह घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण फिल्टर प्लांट की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से शहर 42 पानी टंकियां नहीं भर पाएंगी। संधारण का कार्य पूरा होने के बाद निगम का जल विभाग शाम पांच बजे से प्रभावित टंकियों को भरना शुरू करेगा। जलभराव के बाद 17 अक्टूबर की सुबह नियमित जल आपूर्ति होने लगेगी। दीपावली पर्व से पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी 33 केवी लाइन के संधारण का कार्य करने जा रही है। इसके कारण नया प्लांट से भरने वाली 42 टंकियां इससे प्रभावित होंगी इसीलिए 16 अक्टूबर को शाम के समय जलप्रदाय नहीं होगा। सुबह के समय नियमित रूप से जल आपूर्ति के बाद प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा. शहर ये टकियां रहेंगी।
प्रभावित टंकियां डंगनिया, गंज, गुढियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाव पुरानी टंकी और श्याम नगर, साथ ही 150 एमएलडी प्लाट से भरने वाली पानी टंकियों में भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अर्थात विहार, मण्डी, मोवा, सङ्क, दलदल सिवनी, रामनगर, कैचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा और नया 80 एम एलडी प्लांट से भरने वाली टंकियां बैरन बाजार नया एवं देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर एवं मोतीबाग टंकी 16 अक्टूबर को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात शाम को जलप्रदाय नहीं होगा। संधारण कार्य पूरा होने के बाद 17 अक्टूबर को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होने लगेगा। इसके अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

admin 

















