Sherry Singh की ऐतिहासिक जीत: भारत को मिला पहला मिसेज यूनिवर्स खिताब
नई दिल्ली। भारत ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दिल्ली की शेरी सिंह ने 48वें मिसेज यूनिवर्स पेजेंट में क्राउन जीतकर देश को पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब दिलाया।
फिलीपींस के ओकाडा मनीला में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 120 देशों की दावेदारों के बीच शेरी ने अपनी शानदार प्रस्तुति, महिलाओं के सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर देकर जजों का दिल जीत लिया। पहले मिसेज इंडिया 2025 चुनी गईं शेरी ने भावुक होकर कहा, "यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर उस महिला की है जो सीमाओं से परे सपने देखती है।"
यह भारत का इस पेजेंट में पहला विजय अभियान है, जो विवाहित महिलाओं की बुद्धिमत्ता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी को सम्मानित करता है। नेशनल डायरेक्टर ऊर्मिमाला बोरुआ ने कहा, "शेरी ने भारत का मान बढ़ाया है।"
रिजल्ट: विनर- भारत (शेरी सिंह), 1st रनर-अप- सेंट पीटर्सबर्ग, 2nd रनर-अप- फिलीपींस।
यह उपलब्धि लाखों भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

admin 

















