रायपुर में नर्स की हत्या में लव ट्रायंगल का संदेह,आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में नर्स की हत्या में लव ट्रायंगल का संदेह,आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में टिकरापारा थाना क्षेत्र में नर्स की हत्या के मामले में लव ट्रायंगल का संदेह जताया जा रहा है। 
पुलिस ने नर्स के दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दुर्गेश बताया जा रहा है। जल्द ही पुलिस खुलासा करेगी। 

आरोपी ने नर्स से विवाद के बाद चाकू से सीने पर वार किया था।नर्स प्रियंका दास की मौत हो गई थी। प्रियंका की चिरमिरी के सन्नी नामक युवक से भी पिछले 7 साल से दोस्ती थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि लव ट्रायंगल में आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया है। फिलहाल जांच जारी है।

घटना गुरूवार की रात जी थी। जब मृतिका की सहेली नाइट ड्यूटी पर गई थी। इसी बीच आरोपी नर्स के कमरे में पहुंचा था। दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान दुर्गेश चाकू से प्रियंका की हत्या कर मौके से फरार हो गया था। गुरूवार की सुबह जब प्रियंका की सहेली नाइट ड्यूटी से लौटी तो नजारा देख होश उड़ गए।  प्रियंका का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। टिकरापारा पुलिस युवती के दोस्त दुर्गेश को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।