शंकराचार्य आश्रम में इंदुभवानंद महाराज के सानिध्य में दीपावली तक होगी आरती
रायपुर। श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर में दांडी स्वामी इन्दुभवानंद तीर्थ महाराज के पावन सानिध्य में दीपावली पर्व पर पराम्बा भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुंदरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी की पंच दिवसीय आरती होगी।
कार्तिक कृष्ण एकादशी से कार्तिक कृष्ण अमावस्या तक भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुंदरी के दर्शन कर सभी अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कर घर में सुख, शांति, समृद्धि, ऐश्वर्य, विद्या की प्रार्थना कर सकते हैं। रात्रि 8 बजे से आरती प्रारंभ होगी।

admin 

















