धर्म के ठेकेदारों पर जमकर बरसीं लक्ष्मी नारायण, बोलीं- 'अगर ममता इस्लाम में चली जाती तो..'

धर्म के ठेकेदारों पर जमकर बरसीं लक्ष्मी नारायण, बोलीं- 'अगर ममता इस्लाम में चली जाती तो..'

नई दिल्ली। 90 के दशक का बोल्ड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया, लेकिन सिर्फ 7 दिनों के अंदर उन्हें पदहीन कर दिया गया। ममता के साथ गाज किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर रहीं मां लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर गिरी। उन्हें भी अखाड़े ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पद से इस्तीफा देने के बाद ममत कुलकर्णी ने पहली बार बयान दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि 25 सालों से तपस्या कर रही हैं और 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी रहूंगी। ममता कुलकर्णी के इस बयान के बाद लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी धर्म के ठेकेदारों पर जमकर बरसीं।

ममता कुलकर्णी ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद साफ-साफ शब्दों में कहा कि वह साध्वी थीं और रहेंगी। मुझे महामंडलेश्वर की पदवी देने पर कुछ लोगों को आपत्ति हो गई। इस विवाद के चलते वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। ममता के इस बयान के बाद किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर रहीं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने चुप्पी तोड़ी है।

‘ममता अगर इस्लाम में चली जाती तो…’
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी धर्म के ठेकेदारों पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा, ‘ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की अंग थीं, हैं… वो और हमेशा रहेंगी।’ उन्होंने कहा, ‘मेरी उनसे लगातार बात हो रही है। यही ममता अगर इस्लाम में चली जाती तो धर्म के तथाकथित ठेकेदार तब क्या करते? इस बारे में तब कोई कुछ नहीं बोलता।’