महाभारत के "कर्ण" पंकज धीर का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया को अलविदा

महाभारत के "कर्ण" पंकज धीर का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया को अलविदा

मुंबई। बॉलीवुड और टेलीविजन जगत को एक बड़ा झटका लगा है। प्रसिद्ध अभिनेता पंकज धीर, जिन्हें बी.आर. चोपड़ा के धारावाहिक "महाभारत" में दानवीर कर्ण के किरदार के लिए हमेशा याद किया जाएगा, का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। 68 वर्षीय पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ महीनों पहले उनकी हालत बिगड़ने पर सर्जरी भी करानी पड़ी थी।.

उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अमित बेहल ने की। पंकज धीर का निधन बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे मुंबई में हुआ।

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से इस दुखद खबर की पुष्टि की। संगठन ने शोक संदेश में लिखा, "भारी मन से आपको बताते हुए दुख हो रहा है कि सिंटा के पूर्व जनरल सेक्रेटरी श्री पंकज धीर जी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे पवन हंस, विले पार्ले (पश्चिम) में किया जाएगा।"

पंकज धीर ने अपने लंबे करियर में "चंद्रकांता", "द ग्रेट मराठा" जैसे धारावाहिकों के अलावा शाहरुख खान के साथ "बादशाह" जैसी फिल्मों में भी काम किया। उनके निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनके किरदारों को याद कर भावुक हो रहे हैं।