डीएवी किरंदुल में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना, विद्यार्थियों को मिला सत्य-अहिंसा का संदेश

डीएवी किरंदुल में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना, विद्यार्थियों को मिला सत्य-अहिंसा का संदेश

किरंदुल से साहिल गुप्ता की रिपोर्ट

किरंदुल। डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के एनएसएस और स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन कर समाज में शांति और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक के.पी. सिंहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को हिंसा का नहीं, बल्कि गांधी जी के बताए शांति और अहिंसा के मार्ग को अपनाना चाहिए। रेंजर लीडर तृप्ति श्रीवास्तव ने बच्चों को सेवा, स्वच्छता और सत्यनिष्ठा को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और ईमानदारी से ही हम शास्त्री जी जैसे आदर्श जीवन जी सकते हैं।

गाइड कप्तान अनामिका इक्का ने भी विद्यार्थियों से कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर टिके रहने की बात कही। मनोज सर और अर्चना मैडम ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि गांधी और शास्त्री जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। यदि हम सत्य, सेवा और अहिंसा को जीवन में अपनाएं, तभी हमारा जीवन सार्थक बन सकेगा।