प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ मनाई दीपावली
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा में आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दीपावली मनाई। पीएम मोदी ने सैनिकों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारवार के तट पर आईएनएस विक्रांत का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों को भी संबोधित किया। 2014 में प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी लगातार सशस्त्रबलों के जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं।
सैनिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन अद्भुत है। ये दृश्य अविस्मरणीय है। आज मेरे पास एक तरफ समंदर है, तो दूसरी तरफ मां भारती के वीर जवानों की ताकत है। आज एक तरफ मेरे पास अनंत क्षितिज...अनंत आकाश है और दूसरी तरफ अनंत शक्तियों का प्रतीक यह विशालकाय आईएनएस विक्रांत है। समुद्र के जल पर सूर्य की किरणों की चमक, वीर सैनिकों द्वारा जलाए गए दिवाली के दीयों के समान है। आईएनएस विक्रांत आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है।

admin 

















