एक दिन में चांदी में 7 हजार, सोने में 2 हजार 5 सौ की बढत
रायपुर। सोने व चांदी में निरंतर वृद्धि जारी है। एक दिन में चांदी में सात हजार व सोने में दो हजार पांच सौ की बढत हुई। यह जानकारी छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासचिव व रायपुर सराफा एसोसिएशन के चेयरपर्सन प्रकाश गोलछा ने बताया कि अतंराष्ट्रीय मार्केट में भाव के उतार चढाव के लिए स्थानीय बाजार में भाव में निरंतर वृद्धि हो रही है। वैश्विक बाजार में भारी मांग से फीविक खरीदी के कारण तथा अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के ट्रेरिफ नीति के कारण और वैश्विक बाजार में शेयर बाजार और इंकानामिक में शो डाउन और मंदी के खतरे को देखते हुए निवेशकों का भरोसा सोने चांदी में ज्यादा हो रहा है।
चांदी का भाव सपोर्ट भविष्य के भरोसे चलता है। जिसके चलते भविष्य का रेट नीचे चल रहा है। वर्तमान बाजार में ज्यादा रहता है। आने वाले समय में भाव वृद्धि के 90 प्रतिशत चांस है। 10 प्रतिशत कम होने के चांस है। 2024 में चांदी का भाव एक लाख रुपए प्रति किलो था व सोने का भाव 65 हजार प्रति दस ग्राम था।

admin 

















