'सभी वर्गों के लिए उत्तम बजट' - मोहन वर्ल्यानी, समाजसेवी

'सभी वर्गों के लिए उत्तम बजट' - मोहन वर्ल्यानी, समाजसेवी

रायपुर। कल दिनांक 3 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रदेश के विकास को गति देने वाला बजट प्रस्तुत किया गया। जिसपर मोहन वर्ल्यानी का कहना है कि, 'इस बजट में किसान, पर्यटन, उद्योग, व्यापारी, महिलाओं, बच्चों दिव्यांगजनों के अलावा तीसरे लिंग समुदाय के लिए भी विभिन्न  कार्यक्रम योजनाएं बनाई गई है। हाथ से लिखे 100 पेज के छत्तीसगढ़ के बजट , वह भी ,वित मंत्री ओ. पी. चौधरी के द्वारा स्वयं अपने हाथों से लिखना माने, पर्याप्त चिंतन मनन करके लिखना,अध्ययनशील, मननशील होने का लक्षण है ! 
इतना कठिन परिश्रम जनकल्याण संकल्प के प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है !'