भाजपा नेता संजय जोशी आज रायपुर में

भाजपा नेता संजय जोशी आज रायपुर में

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता संजय जोशी आज दोपहर बाद नई दिल्ली से रायपुर आ रहे हैं। वे अपने करीबी और भाजपा नेता राजीव लोचन श्रीवास्तव के निवास पर उनकी दिवंगत माताजी की आत्मा को शान्ति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने रायपुर आ रहे हैं। राजीव लोचन श्रीवास्तव की माता जी श्रीमती दमयंती श्रीवास्तव का स्वर्गवास 15 फरवरी को लम्बी बीमारी के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में हुआ था। संजय जोशी आज ही रात 08 बजे रायपुर हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।