अभिनेता "सतीश शाह" का 74 वर्ष की आयु में निधन
Actor Satish Shah
मुंबई। भारतीय टेलीविजन और सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता सतीश शाह का आज दोपहर में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इंतकाल मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित निवास पर करीब 2:30 बजे हुआ।
फिल्ममेकर अशोके पंडित ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि की, कहा, "भारी मन से कहना पड़ रहा है कि हमारे दोस्त और बेहतरीन अभिनेता सतीश शाह का आज किडनी फेलियर से निधन हो गया।" सतीश शाह 'सराभाई वर्सेज सराभाई' में इंद्रावती सराभाई की भूमिका के लिए घर-घर मशहूर थे। उन्होंने 'जाने भी दो यारों', 'ये जो है जिंदगी' और 100 से अधिक फिल्मों व टीवी शो में यादगार किरदार निभाए।
बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। सतीश की मृत्यु से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार की जानकारी जल्द जारी होने की संभावना है। उनके परिवार के प्रति सभी की संवेदनाएं।

admin 

















