मध्य प्रदेश में गधों की संख्या में 94% की भारी गिरावट, अब केवल 3,052 बचे

मध्य प्रदेश में गधों की संख्या में 94% की भारी गिरावट, अब केवल 3,052 बचे

भोपाल। मध्य प्रदेश में गधों की आबादी तेजी से घट रही है। 21वीं पशुधन गणना (2023-24) के अनुसार, पिछले तीन दशकों में गधों की संख्या में 94% की कमी आई है। 1997 में 49,289 गधे थे, जो अब घटकर मात्र 3,052 रह गए हैं। आधुनिक परिवहन और अवैध तस्करी को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। नर्मदापुरम जिले में सबसे अधिक 332 गधे हैं, जबकि 9 जिलों में गधे पूरी तरह लुप्त हो चुके हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि यही स्थिति रही, तो गधे विलुप्त हो सकते हैं।