Raipur Crime: ऑपरेशन निश्चय में मिली सफलता,1.075 किलो अफीम जब्त,आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime:  ऑपरेशन निश्चय में मिली सफलता,1.075 किलो अफीम जब्त,आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। नव वर्ष से पहले रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पार्थिवी प्रोविन्स के पास से 1.075 किलोग्राम अफीम के साथ दिलबाग सिंह (55) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी नववर्ष पार्टियों में अफीम खपाने की फिराक में था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम के अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 613/25 के तहत नारकोटिक एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान और तेज करने की बात कही है।