नितिन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष : भाजपा में हुआ ‘नबीन’ उदय

नितिन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष : भाजपा में हुआ ‘नबीन’ उदय
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो चुका है। नितिन नबीन भाजपा के नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में नितिन नबीन को पहले ही निर्विरोध चुना गया। 
नितिन नबीन का राजनीति में प्रवेश योजनाबद्ध नहीं था बल्कि परिस्थितियों का परिणाम था। साल 2006 में उनके पिता, भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा क निधन के बाद पार्टी ने उन्हें पटना पश्चिम उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया। मात्र 26 साल की उम्र में नितिन ने अपनी पढ़ाई छोडक़र सक्रिय राजनीति में कदम रखा। यह निर्णय कर्तव्य और परिवार की अपेक्षाओं से प्रेरित था, जिसने उनके 20 साल लंबे राजनीतिक सफर की नींव रखी। 2006 के उपचुनाव में जीत के बाद नितिन ने पीछे मुडक़र नहीं देखा।