अब 2 पोलित ब्योरो और 3 सीसी मेंबर बचे,1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर गणेश उइके ढेर : विजय शर्मा
रायपुर। ओडिशा में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन के मोर्चे पर एक बड़ी कामयाबी मिली है। माओवादियों की केंद्रीय समिति (सीसी) के सदस्य और कुख्यात नक्सली कमांडर गणेश उईके को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस वर्ष 5 पोलित ब्योरो मेंबर और सीसी मेंबर ने पुनर्वास किया है। वही 11 पोलित ब्योरो मेंबर और सीसी मेंबर ढेर हुए हैं। अब 2 पोलित ब्योरो मेंबर और 3 सीसी मेंबर बचे हैं।
ओडिशा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सीआरपीएफ (CRPF)और बीएसएफ (BSF) की संयुक्त टीम ने संयुक्त ऑपरेशन किया। मुठभेड़ कंधमाल जिले के गंजम से सटे राम्पा के जंगलों में हुई। सुरक्षाबलों ने दो महिला समेत कुल चार नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। ऑपरेशन के दौरान कुल छह माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
ओडिशा पुलिस के स्पेशल आपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की 20 टीमों,सीआरपीएफ की 2 टीमों और बीएसएफ की एक टीम ने मिलकर इस संयुक्त अभियान को अंजाम दिया। स्पेशल इंटेलिजेंस विंग से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बल ने माओवादियों की घेराबंदी की, जिसके बाद दोनों पक्षों में भारी गोलीबारी हुई।
कुख्यात नक्सली हिड़मा के मारे जाने के बाद से ही सुरक्षाबल गणेश उईके की तलाश में जुटे हुए थे अब खत्म हो गई है।
गणेश उइके पर कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

admin 









