राष्ट्रपति के हाथों नगर निगम रायपुर को मिलेगा मिनिस्टीरियल अवार्ड,सभापति और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष सहित अफसर दिल्ली रवाना

राष्ट्रपति के हाथों नगर निगम रायपुर को मिलेगा मिनिस्टीरियल अवार्ड,सभापति और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष सहित अफसर दिल्ली रवाना

रायपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर पालिक निगम रायपुर को स्वच्छ शहर का मिनिस्टीरियल अवॉर्ड 17 जुलाई को मिलने जा रहा है। विज्ञान भवन नई दिल्ली में केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति और करकमलों से यह अवार्ड प्राप्त होगा। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू की विशेष उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अवॉर्ड सेरेमनी 17 मई को होगी।

रायपुर नगर पालिक निगम को मिलने वाले मिनिस्टीरियल अवार्ड लेने के लिए आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड़ तथा नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त दव्य राजेंद्र गुप्ता, विनोद पाण्डेय , नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन रघुमणि प्रधान, सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन योगेश कङू, विशेषज्ञ प्रमीत चोपड़ा और सूरज चंद्राकर  सहित अवार्ड सेरेमनी में सम्मिलित होने फ्लाइट से नईं दिल्ली के लिए रवाना हुए। नगर निगम रायपुर की टीम स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए मिनिस्टीरियल अवार्ड लेने के उपरांत 18 जुलाई को संध्या राजधानी रायपुर शहर वापस लौटेगी।