भ्रष्टाचार के आरोपों में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के आरोपों में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार

नई दिल्ली। श्रीलंका से बड़ी खबर सामने आई है। देश के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को आज अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी गिरफ्तारी भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग से जुड़े गंभीर मामलों में हुई है। रानिल विक्रमसिंघे पर अपने कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी पद का दुरुपयोग करने के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई महीनों से चल रही जांच के बाद अब उन पर शिकंजा कसते हुए गिरफ्तारी की गई है।

गौरतलब है कि रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका की राजनीति में एक बड़े और प्रभावशाली नेता माने जाते रहे हैं, लेकिन आर्थिक संकट और विवादों के बीच उनकी छवि पर गहरा दाग लगा। उनकी गिरफ्तारी के बाद श्रीलंका की राजनीति में भूचाल आ गया है और यह कदम आने वाले समय में वहां के सियासी हालात पर बड़ा असर डाल सकता है।