Breaking : गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर लौटे सीएम साय, बस्तर में बाढ़ और नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान की दी जानकारी

Breaking : गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर लौटे सीएम साय, बस्तर में बाढ़ और नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान की दी जानकारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में  केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह से सौजन्य भेंट की। रायपुर लौटने पर सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में दौरान अपने दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा एवं विकास से संबंधित कार्यों की जानकारी साझा की। दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए, 1616 गिरफ्तार हुए और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं और सड़क, पुल-पुलिया व मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। 

सीएम साय ने केन्द्रीय गृहमंत्री शाह को। बस्तर में आई बाढ़ और चल रहे राहत कार्यों की भी जानकारी दी। प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाना और उनका पुनर्वास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर में नक्सल उन्मूलन के साथ ही विकास और शांति की स्थापना हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।