रायपुर में सीआईएसएफ जवान की मोपेड लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,चाकू दिखाकर घटना को दिए थे अंजाम

रायपुर। थाना माना क्षेत्रांतर्गत सीआईएसएफ जवान से लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की दोपहिया वाहन तथा घटना में प्रयुक्त 1 दोपहिया वाहन एवं 1 चाकू जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
ये है पूरा मामला
प्रार्थी जी.शांता ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शारदा विहार कालोनी में रहता है तथा सी.आई.एस.एफ. में आरक्षक के पद पर कार्य करता है। दिनांक 29.अगस्त को सुबह 3 :45 बजे ड्यूटी जाने के लियें अपने स्कूटी एक्टिवा क्रं0 सीजी/04/एमसी/7059 से जा रहा था, कि करीबन 4.00 बजे व्ही.आई.पी रेस्टोरेंट के आगे पहुंचा था। उसी दौरान उसके पीछे आ रहे तीन लड़के जो अपने मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे। उन्होंने प्रार्थी के दोपहिया वाहन के सामने अपनी दोपहिया वाहन को रोककर अपने पास रखे चाकू को प्रार्थी को दिखाकर धमकाते हुए उससे जो भी रखे हो उसे मांगने लगे। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर उन्होंने प्रार्थी को नीचे गीरा दिया तथा प्रार्थी की दोपहिया को लूट कर भाग गए। जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना माना में अपराध क्रमांक 287/25 धारा 309(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ने ऐसे आरोपियों को पकड़ा
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी तथा आस-पास के लोगो से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। साथ ही प्रकरण में मुखबिर लगाकर भी अज्ञात अरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहनों की भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर की पूछताछ, दो अन्य साथी पकड़े गए
इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त माना निवासी विशाल ताण्डी की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी विशाल ताण्डी द्वारा अपने अन्य 2 साथी गुलशन कुमार मन्नाडे तथा यू. गोविन्द के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. यू. गोविन्द उम्र 25 साल निवासी टी.टी.सी. कॉलोनी वार्ड नं. 14 थाना माना रायपुर।
02. गुलशन कुमार मन्नाड़े उम्र 25 साल साकिन टी.टी.सी. कॉलोनी वार्ड नं. 14 थाना माना रायपुर।
03. विशाल तांडी उम्र 24 साल निवासी माना कैम्प 18 ब्लॉक वार्ड क्रमांक 15 थाना माना रायपुर।