Raipur Breaking : बेबीलोन टावर की भीषण आग के फंसे 47 लोगों का सफल रेस्क्यू, टीम ने की डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत

Raipur Breaking : बेबीलोन टावर की भीषण आग के फंसे 47 लोगों का सफल रेस्क्यू, टीम ने की डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग में फंसे 47 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने की है। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कलेक्टर ने कहा कि बिल्डिंग में धुआं अधिक होने की वजह से कुछ देर बाद वापस पूरी बिल्डिंग की जांच की जाएगी। आग पर काबू पा लिया गया है। ल

बता दें कि रात करीब 10 बजे बेबीलोन टॉवर में भीषण आग लगने की खबर सामने आई थी। मौके पर कलेक्टर, एसएसपी तत्काल पहुंचे थे। दमकल की गाड़ियों के पहुंचते ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। बिल्डिंग में शीशे होने की वजह से ख़तरा अधिक बढ़ गया था। कई जगहों को तोड़कर धुआं को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम ने बेबीलॉन टावर के अंदर जाकर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। घटनास्थल में अफ़रा- तफ़री के बीच लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। तीसरे माले में आग लगने के कारण टॉप फ्लोर ए विंग पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में लोग फंसे हुए थे। सभी सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं दूसरे विंग की ऑफिस में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।