संकट की घडी में शासन,प्रशासन एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता पीड़ितों के साथ : संतोष गुप्ता

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता ने कहा की दंतेवाड़ा जिले समेत बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में अति वर्षा के वजह से भीषण बाढ़ से मचे त्राहिमाम से जन जीवन प्रभावित हुआ, इस संकट की घडी में मानवता का परिचय देते हुए जिम्मेदारी के साथ उत्पन्न हुए हालातों के वक्त से ही प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारे मंत्री,सांसद,विधायक एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राहत एवं बचाव कार्य में जमीनी स्तर पर सहयोग किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर होने के बावजूद भी परिस्थिति पर गंभीरता से नजर बनाये हुए थे एवं राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने हेतु लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर निर्देशित कर रहे थे।
भीषण बाढ़ के वक्त ही विधायक चैतराम अटामी समेत जिले के भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता लगातार प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचकर फंसे हुए लोगो को निकालने एवं राहत केंद्र तक पहुँचाने के कार्य में लगे हुए थे। अगले दिन प्रभारी मंत्री केदार कश्यप रायपुर से दंतेवाड़ा पहुंचे एवं पीड़ितों के बीच पहुंचकर जायजा लिया व बचाव एवं राहत कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए।
गुप्ता ने कहा की राहत केन्द्रो पर भोजन एवं रहने की व्यवस्था तथा आवश्यक मुलभुत सुविधाएं का ध्यान रखने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता लगातार डटे रहे वही इस दौरान कांग्रेसी नदारद रहे। गुप्ता ने कहा की भीषण बाढ़ के 05 दिवस बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज दंतेवाड़ा पहुंचे, दीपक बैज बस्तर से ही है और इस विषम परिस्थिति में भी वह जनता के बीच मौजूद नहीं रहे,दीपक बैज ने न ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बाढ़ पीड़ितों के सहयोग करने हेतु अनुरोध किया न ही स्वयं संज्ञान लिया इसके विपरीत प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सहयोग राशी व राहत सामग्रियों के ऊपर टिपण्णी कर ओछी राजनीती करने का अशोभनीय कार्य कर रहे है।
संतोष गुप्ता ने कहा की प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पीड़ितों को 1 लाख 20 हजार रुपये तथा बर्तन, कपडे, कम्बल एवं सूखा राशन प्रदाय किया गया | इसके अलावा अब तक 1 करोड़ 92 लाख रुपये की सहायता राशि पीड़ितों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है।
गुप्ता ने कहा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज बाढ़ पीड़ितों को सहयोग करने के बजाय राजनीती करने में व्यस्त है,एक तरफ जहाँ भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही है तो वही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कही नजर नहीं आये,बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद करने के लिए तत्परता के साथ भाजपा कार्यकर्ता प्रशासन के साथ खड़े है चाहे वो कोरोना जैसी भीषण महामारी के वक्त भी विपक्ष में होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर संभव मदद किया।
गुप्ता ने कहा की दीपक बैज एवं कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं हताशा एवं निराशा में डूबे कांग्रेसी अब बाढ़ पीड़ितों के नाम पर ओछी राजनीती कर रहे, इस संकट की घडी में सभी आहूत है एवं पीड़ितों के प्रति जन जन की संवेदना है ऐसे विषम परिस्थिति में प्रशासन का सहयोग करना छोड़ राजनीती करना गलत है।