भारत-चीन के बीच शुरु होंगी सीधी उड़ानें: 5 साल बाद फिर जुड़ेंगे आसमान के रास्ते

भारत-चीन के बीच शुरु होंगी सीधी उड़ानें: 5 साल बाद फिर जुड़ेंगे आसमान के रास्ते

 नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पांच साल बाद जल्द ही सीधी फ्लाइट्स शुरू होने वाली हैं। कोविड-19 महामारी के कारण और गलवान घाटी में 2020 में हुई सैन्य टकराव के बाद से ये उड़ानें बंद थीं। दोनों देशों ने हवाई संपर्क पुनः शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है, जिसका आधिकारिक ऐलान अगस्त के अंत में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्मेलन के दौरान हो सकता है। इससे पहले, यात्रियों को चीन आने-जाने के लिए थर्ड कंट्री जैसे हांगकांग, सिंगापुर आदि रूट्स लेने पड़ते थे, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते थे। नई उड़ानों से व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और पारिवारिक संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से बीजिंग, शंघाई और ग्वांगझू के लिए फ्लाइट्स शुरू होने का अनुमान है। भारतीय एयरलाइंस को भी इस सेवा के लिए तैयार रहने को कहा गया है। यह कदम भारत-चीन रिश्तों में सुधर और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में अहम होगा।