विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

रायपुर। हिंदी के शीर्ष कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को शुक्रवार को हिंदी का सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार, उनके रायपुर स्थित निवास पर दिया गया। ज्ञानपीठ के महाप्रबंधक आरएन तिवारी ने सम्मान के साथ उन्हें वाग्देवी की प्रतिमा और पुरस्कार का चेक उन्हें प्रदान किया गया। इस मौके पर विनोद कुमार शुक्ल ने अपने पाठकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब हिन्दी भाषा सहित तमाम भाषाओं पर संकट की बात कही जा रही है, मुझे पूरी उम्मीद है नई पीढ़ी हर भाषा का सम्मान करेगी। हर विचारधारा का सम्मान करेगी। किसी भाषा या अच्छे विचार का नष्ट होना, मनुष्यता का नष्ट होना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गौरव और देश के शीर्ष कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत का प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ उनके रायपुर स्थित निवास पर प्रदान किया गया है, उन्हें बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विनोदजी के सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।