पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन : बाइक हादसे के 11 दिनों बाद तोड़ा दम
Punjabi singer Rajveer Jawanda
मोहाली। पंजाबी संगीत जगत को आज गहरा सदमा पहुंचा, जब लोकप्रिय सिंगर और एक्टर राजवीर जवंदा का निधन हो गया। 35 वर्षीय राजवीर 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास बाइक एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे। सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें लगने के कारण वे 11 दिनों तक वेंटिलेटर पर जीवन की जंग लड़ते रहे।
मोहाली के एक अस्पताल में आज सुबह उनकी हालत बिगड़ गई, और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जगरांव, लुधियाना के निवासी राजवीर शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। उनके गाने जैसे 'पिंडा वाजां वाल' ने उन्हें युवाओं में खूब लोकप्रिय बनाया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अस्पताल पहुंचकर शोक व्यक्त किया। संगीतकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।

admin 

















